फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर पुलिस विभाग के कर्मचारी ने युवती से कई बार दुष्कर्म किया। बाद में 15 लाख दहेज की मांग कर शादी करने से इन्कार कर दिया। मानसिक रूप से परेशान युवती ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरह के एक गांव निवासी महिला ने राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव भरखा निवासी सुबोध उर्फ भानू, पिता आशाराम, सुबोध की मां के खिलाफ एसपी विकास कुमार के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया ढाई वर्ष पहले सुबोध ने 20 वर्ष की बेटी को शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। एक वर्ष पहले सुबोध की पुलिस विभाग में नौकरी लग गई।
छह माह पहले शादी की बात तय करके रुकाई कर दी। सुबोध बेटी को आडियो व वीडियो काॅल करता रहा। कुछ दिनों पहले सुबोध के पिता आशाराम व मां ने दहेज में 15 लाख की मांग कर शादी करने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर पुत्री ने 16 अक्तूबर को जहर खा लिया। पुत्री को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें