फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म के प्रयास व फायर करने में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कोर्ट के आदेेश पर पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। महिला के मुताबिक आरोपी ने पति पर भी जानलेवा हमला किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि बीती 15 दिसंबर की रात आठ बजे जब वह जानवरों को चारा देने के लिए जा रही थी। तभी गांव निवासी प्रेमचंद्र ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
शोर मचाने पर महिला की ननद व पति मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी ने पति पर फायर कर दिया लेकिन वे बाल-बाल बच गए। प्रेमचंद्र पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली सहित एसपी को प्रार्थना पत्र देकर महिला ने गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। तब जाकर महिला ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें