फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले से छत से गिरी महिला की मौत

विज्ञापन
सुशीला की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बंदरों के हमले से छत से गिरकर घायल हुई महिला की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इलाकाई लोगों का कहना है कि बंदरों के कारण महिलाओं व बच्चों में दहशत व्याप्त है। इसके बाद भी बंदरों को पकड़ने के लिए प्रशासन की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरगांव में एक अप्रैल को गांव के ही मुन्ना लाल कश्यप की पत्नी सुशीला देवी (56) अपने दो मंजिला मकान की छत पर सुखाने के लिए कपड़े डाल रही थी। तभी बंदरों का झुुंड छत पर आ गया। बंदर उनकी दौड़े तो हड़बड़ाहट में भागी सुशीला देवी छत से नीचे गली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सुशीला को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें