कंपिल। दुष्कर्म पीड़ित महिला का पुलिस ने बुधवार को मेडिकल कराया। आरोपी प्रधानाचार्य कालेज में अवकाश का प्रार्थना पत्र देकर फरार है। उसके दफ्तर में ताला लगा रहा। घटना से कालेज में सन्नाटा रहा।
कंपिल क्षेत्र में एक गांव में किराए पर रह रही महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव सिकंदरपुर खास स्थित रूपकिशोर चतुर्वेदी इंटर
कालेज के प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह ने नौकरी का झांसा देकर उसे अपने फर्रुखाबाद के आवास विकास कालोनी स्थित घर पर बुलाया।
इस दौरान प्रधानाचार्य ने नशीली चाय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
जिसका वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी देकर एक वर्ष तक महिला का शारीरिक शोषण किया। सोमवार को प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह रघुवंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। मामले की जांच एसओ दिग्विजय सिंह कर रहे है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।