फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर पुत्री से दुष्कर्म व दवा खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। पत्नी ने पति, देवर, जेठ समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पति पर नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने, दवा खिलाकर गर्भपात कराने और अन्य आरोपियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। नाबालिग का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन माह पहले अपने मायके गई थी। घर में उसकी सोलह वर्ष की पुत्री, छह वर्ष का पुत्र व पति संजीव मौजूद था। 10 जुलाई 2021 की रात को संजीव ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुत्री ने मोबाइल से फोन करके मां को जानकारी दी। पुत्री से दुष्कर्म की जानकारी पर मां घर आई और विरोध जताया। इस पर पति संजीव व देवर विकास, आकाश, जेठ राजेश, सास ऊषा देवी ने बहू व नातिन को मारपीट कर किसी से शिकायत न करने की चेतावनी दी। किशोरी दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। इसकी भनक लगने पर संजीव ने 28 अगस्त को पुत्री को गर्भपात की दवा खिला दी।
इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। वह कई दिन तक बीमारी का दंश झेलती रही। शुक्रवार को किशोरी की मां ने पति संजीव सहित देवर विकास, आकाश, जेठ राजेश, सास ऊषा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पति पर नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म व अन्य पर मारपीट कर धमकी देकर आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नाबालिग को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। एसओ दिनेश गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें