फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत तक तक डटे रहे जनप्रतिनिधि, कई बार लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बच्चों को बंधन मुक्त कराने के लिए चलाए गए आपरेशन के पूरे होने तक भोजपुर व कायमगंज विधायक के अलावा कई जनप्रतिनिधि डटे रहे। भाजपा सांसद सुभाष के मारे जाने के बाद गांव पहुंचे और अफसरों से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन गुरुवार शाम को घटना की जानकारी मिलते ही गांव करथिया पहुंच गए। विधायक ने सुभाष को समझाने का प्रयास भी किया था लेकिन विधायक के दरवाजे पर आने पर ही सुभाष ने फायर कर दिया था जो बालू दुबे के पैर में लगा। इस पर पुलिस अधिकारियों ने विधायक को पीछे हटा दिया। फिर भी विधायक समर्थकों के साथ पास में ही बैठे रहे। रात नौ बजे कायमगंज के विधायक अमर सिंह खटिक भी भाजपा नेता राहुल राजपूत, सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि दिलीप भारदाज, शैलेंद्र सिंह राठौर, राजीव राठौर, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, एके राठौर मौके पर पहुंच गए। यह सभी लोग आपरेशन पूरा होने तक डटे रहे। रात एक बजे जब सुभाष मारा गया और दो बजे के बाद सभी बच्चे निकल आए तब लगभग तीन बजे सभी राजनीतिक लोग वापस जा रहे थे। तभी सांसद मुकेश राजपूत अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। सांसद ने मौके पर जाकर जानकारी ली और पुलिस की टीम को बधाई दी।
एक घंटे तक गांव में लगा रहा जाम
सुभाष के मारे जाने और बच्चों के सकुशल मिलने के बाद गांव में सैकड़ों कारों के आने के कारण एक घंटे तक जाम लगा रहा। इसकी भनक जब अफसरों को लगी तो फोर्स को मौके पर भेजकर गांव की ओर आ रही कारों को पीछे करवाकर जाने वाली कारों को निकाला गया। तब कहीं जाकर जाम खुला और लोग अपने घरों को वापस जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें