फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद विजेता छात्र-छात्राएं व शिक्षक। - फोटो : स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मदन मोहन कानौडिया बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024 का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद शांतिकुंज हरिद्वार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने कक्षा नौ की विजेता छात्रा मनाली, कक्षा पांच के छात्र अनुराग यादव, पारस शर्मा, अभय सिंह, कक्षा छह की सेजल, युवराज शुक्ल, उन्नति यादव, कक्षा सात के हर्ष कुमार, शिवानी प्रजापति, अंकुश यादव, कक्षा आठ की अदिति पाल, सार्थक दीक्षित, तनवी शाक्य, कक्षा नौ के आरसी सक्सेना, अपराजित सिंह, साक्षी मिश्रा, कक्षा 10 की नंदनी जादौन, श्याम वर्मा, अमन यादव, कक्षा 11 की शिवी राजपूत, समृद्धि सिंह, दुर्गेश नंदनी, कक्षा 12 की अंशिका गुप्ता, प्राची सक्सेना, बुसरा खातून, कक्षा पांच के संकल्प गंगवार, नैतिक गुप्ता, आमोद कुमार, कक्षा छह की डॉली सक्सेना, कुशाग्र यादव, शौर्य प्रताप सिंह, कक्षा सात की आलिया खान, तेजस्वी सिंह, हिमांशु यादव व कक्षा आठ की मेघा, नंदनी मिश्रा और सुनैना समेत कई छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इससे पहले छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर धमाल मचाया। इस अवसर पर सचिव शिव कुमार चौरसिया, सुरेंद्र गुप्ता, पूर्व प्राचार्य डॉ. मुकेश सिंह राठौर, प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी व महेशचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें