फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसडीएम के आदेश पर लगी पक्की हदें उखाड़ीं, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसडीएम की अदालत से हदबंदी के आदेश पर लगाई गई पक्की हदें दबंगों ने उखाड़कर फेंक दीं। यही नहीं दोबारा खेत पर कब्जा कर लिया गया। मामले में पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



मऊदरवाजा थाने के गांव हरसिंहपुर गोवा निवासी राकेश कुमार ने गांव के ही राजाराम यादव, संतोष यादव, रजनेश यादव, भगवान दास पर रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि कायमगंज एसडीएम ने नौ अगस्त 2024 को खेत की मेड़बंदी करने के आदेश दिए थे। नौ जनवरी 2025 को राजस्व निरीक्षक दोनों पक्षों की मौजूदगी में पैमाइश करने के बाद मेड़बंदी करके पक्की हदें लगवा दी थीं। चार अगस्त की शाम आरोपियों ने एकराय होकर पक्की हदों को उखाड़कर फेंक दिया। आरोपियों ने दबंगई के बल पर खेत पर दोबारा कब्जा कर लिया। जब आरोपियों को रोका तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम कायमगंज से की।

एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर कानूनगो से जांच कराई। जांच आख्या के आधार पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें