फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले में छत से गिरकर गर्भवती महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। बंदरों के हमले से गर्भवती महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। महिला हाथ से दिव्यांग भी थी। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर आए दिन महिलाओं व बच्चों पर हमला करते हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर रुस्तमपुर निवासी मेराज अली जरदोजी का काम करता है। गुरुवार सुबह करीब दस बजे मेराज की 30 वर्षीय पत्नी सुबी परवीन छत पर कपड़े डालने गई थी। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। दौड़ते वक्त वह असंतुलित होकर अपनी छत से पड़ोसी दिशाफत के आंगन में जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन सुबी को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉ. विकास पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबी का तीन वर्षीय बेटा अजान मां की मौत पर बिलखता रहा। परिजनों के मुताबिक सुबी हाथ से दिव्यांग थी। उसका मायका बिहार के पटना में है। 2017 में उसका विवाह हुआ था और वह पांच माह की गर्भवती थी। ग्रामीणों का कहना है कि लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बंदरों के झुंड आए दिन हमला कर लोगों को घायल कर देते हैं। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें