फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
लालपुर पट्टी गांव में रोते बिलखते रिंकी के परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर पट्टी निवासी गर्भवती महिला ने सोमवार भोर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन व मायके वालों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था।
गांव लालपुर पट्टी निवासी कुलदीप बाथम की 35 वर्षीय गर्भवती पत्नी रिंकी मकान की दूसरी मंजिल पर सो रही थी। भोर में उसने छत के कुंडे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। घर के बाहर सो रहा कुलदीप सुबह करीब 4 बजे छत पर पहुंचा। उसने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

धक्के मारे फिर भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार पहुंचे। दरवाजा किसी तरह से खोला गया। वहां रिंकी को फंदे पर लटका देख परिजन सहम गए। पुलिस ने शव को उतरवाया। सूचना पर मोहमदाबाद क्षेत्र के नीबकरोरी से महिला के मायके वाले पहुंच गए।
विज्ञापन

कुलदीप ने बताया रिंकी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। रविवार को उसके भाई प्रमोद व मनोज राखी बंधवाने यहां आए थे। इसके बाद वे दूसरी बहन के घर गांव जौरा चले गए थे। सूचना पर सभी मायके वाले पहुंच गए। रिंकी के एक पुत्री आनंदी (8) व एक पुत्र अज्ञानदीप (5) है। उसकी शादी 9 वर्ष पहले हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें