फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में गर्भवती से मारपीट कर जेवर नगदी ले गए दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज। गालीगलौज का विरोध करने पर दबंगों ने गर्भवती महिला से मारपीट कर उसके घर से जेवर व नगदी निकाल कर ले गए। महिला ने तीन दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा कर दिया है।
गांव मिल्क मौज मुल्ला निवासी सोहनी पत्नी अकबर खान ने गुरुवार को थाने में तीन दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह गुरुवार सुबह अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले दबंग आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने गर्भवती सोहनी के साथ मारपीट कर दी। सोहनी ने घर के अंदर घुसकर बचने का प्रयास किया। इस पर दबंग घर के अंदर घुस गए। इन लोगों ने बक्से से पांच हजार रुपये व सोने चांदी के जेवरात निकाल लिए।
विज्ञापन

घटना के दौरान सोहनी के पति अकबर खान खेत पर काम करने के लिए गए थे। मारपीट की सूचना पर वह खेत से घर पर पहुंचे। सोहनी के गांव के ही तीन दबंगों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी। एसओ पूनम जादौन ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवक से मारपीट
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव उम्मरपुर निवासी आशीष कुमार गुरुवार को ट्रैक्टर से खेत जोतने गया था। पड़ोसी के पाइप के ऊपर से किसी दूसरे युवक ने ट्रैक्टर निकाल दिया था। इससे उनका पाइप फट गया। पड़ोसी ने आशीष पर पाइप के ऊपर से ट्रैक्टर निकालने का आरोप लगाकर मारपीट कर दी। गुरुवार को आशीष ने मारपीट का आरोप लगा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें