फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में आग से पिता व दो पुत्रों की तीन झोपड़ियां जलीं, दो मवेशी मरे

विज्ञापन
गांव पहाड़पुर में आग लगने के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शमसाबाद। शार्ट सर्किट से लगी आग से पिता व उसके दो पुत्रों की तीन झोपड़ियां जल गईं। इसमें दो मवेशी झुलस कर मर गए। आग बुझाने में एक युवती भी झुलस गई। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी लटूरी सिंह पुत्र खेमकरन खेती करते हैं। उनकी झोपड़ी के पास से गुजरी बिजली केबल में सुबह फाल्ट की चिंगारी झोपड़ी में आग लग गई। इसके चलते आग ने लटूरी के बेटे संदीप व कुलदीप की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन तब तक झोपड़ी में बंधी संदीप की दो भैंसें झुलस कर मर गईं। कुलदीप की एक भैंस झुलस गई। लटूरी की झोपड़ी में रखा बीस क्विंटल भूसा, पांच बोरी गेहूं, चारपाई, कपड़े आदि सामान जल कर खाक हो गया। आग बुझाने के प्रयास में पड़ोसी अचिंतनदास की (22) वर्षीय बेटी दीपशिखा झुलस गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने मामले की जानकारी एसडीएम को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें