फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की मौत, शव घर में पड़ा मिला

विज्ञापन
प्रज्ञा का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

नवाबगंज। गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों के पहुंचने पर शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। ससुरालीजन घर से भाग गए थे। पिता ने दहेज में भैंस की मांग पूरी न होने से फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव सुभानपुर निवासी लज्जाराम ने अपनी बेटी प्रज्ञा (20) की शादी 29 मई 2019 को नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया बबुरारा निवासी अनुज पुत्र दलवीर सिंह यादव के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में भैंस की मांग कर आए दिन प्रज्ञा को प्रताड़ित करते थे। लज्जाराम ने बताया कि 19 जुलाई को प्रज्ञा ने फोन करके उन्हें बुलाया था। उसने मायके चलने को कहा लेकिन ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर उसे विदा नहीं किया।
विज्ञापन

20 जुलाई को बेटी ने फिर फोन किया तो उन्होंने 21 जुलाई की सुबह आने की बात कह दी। चचेरे भाई नवनीत ने रात को कई बार प्रज्ञा को फोन किया पर कॉल रिसीव नहीं हुई। उसने उसे (लज्जाराम को) बताया। सुबह गढ़िया बबुरारा के किसी व्यक्ति ने फोन कर पुत्री की मौत की खबर दी। सुबह सात बजे वह परिजनों के साथ वहां पहुंचे तो घर पर कोई नहीं था और प्रज्ञा का शव घर के बरामदे में पड़ा था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। प्रज्ञा गर्भवती थी। एएसपी अजय प्रताप ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। लज्जाराम की तहरीर पर पुलिस ने प्रज्ञा के पति अनुज, जेठ ब्रजेश, जेठानी बबली, ससुर दलवीर व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें आरोप लगाया कि दहेज के लिए बेटी की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें