फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ कार्यालय में उपभोक्ताओं की समस्या पर डीएम नाराज

विज्ञापन
डीएसओ कार्यालय के बाहर महिलाओं की समस्याएं सुनते डीएम । - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
लोगों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर डीएम नाराज
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां आए लोगों की डीएम ने समस्याएं सुनीं। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। वहीं कार्यालय में गंदगी व कबाड़ भरा देख जिलाधिकारी ने सफाई कराने के निर्देश दिए।
फतेहगढ़ स्थित जिला पूर्ति कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को गंदगी मिली। इसके साथ ही कक्षों में कबाड़ भरा मिला। इस पर डीएम ने निष्प्रयोज्य सामग्री का निस्तारण कराने के साथ सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यालय के बाहर खड़ी महिलाओं व पुरुषों से जिलाधिकारी ने समस्याएं पूछीं।
विज्ञापन

इसमें पता चला कि शहर में राशन कार्ड न बनने से आए दिन लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। जिलाधिकारी ने डीएसओ को एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का निस्तारण करने के आदेश दिए। आईजीआरएस पर होने वाली शिकायतों व उनके निस्तारण का डाटा कार्यालय में उपलब्ध न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएसओ जिवेश कुमार मौर्य ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार शहर में आबादी का 64 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण है। लक्ष्य के सापेक्ष शहर में 66 हजार 385 राशनकार्ड पर दो लाख 66 हजार 360 यूनिट का राशन वितरण हो रहा है। शहर का लक्ष्य बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को अनुरोध पत्र भेजा जाएगा। इससे छूटे हुए जरूरतमंदों के भी राशन कार्ड बनाए जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें