फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चेहरे की स्कैनिंग के बिना पैसा नहीं निकाल सकेंगे प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। अब ग्राम प्रधान बाहर रहकर अपना डोंगल दूसरे को देकर पंचायत के खातों से भुगतान नहीं करा सकेंगे। चेहरे की स्कैनिंग के बिना पैसा नहीं निकलेगा। चेहरे की स्कैनिंग के लिए प्रधान व सचिव की फोटो सत्यापन का काम तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


संत कबीरनगर में एक प्रधान के विदेश में रहते हुए पंचायत के खातों से लगातार भुगतान होने का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद पंचायत घर पर जाकर भुगतान प्रक्रिया की व्यवस्था शुरू की गई। इसमें भी कई बार प्रधान व सचिव कंप्यूटर चलाने वाले प्राइवेट व्यक्ति को अपना डोंगल देकर पंचायत घर में भेजकर फर्म आदि को भुगतान करा देते थे।
कमालगंज ब्लॉक की कई पंचायतों में भी प्रधान व सचिव के डोंगल प्राइवेट कर्मचारियों के पास रहते हैं। प्रधान व सचिव के पंचायत घर में जाए बिना ही प्राइवेट व्यक्ति डोंगल लगाकर भुगतान प्रक्रिया कर देता है, लेकिन अब यह खेल नहीं चलेगा। अब प्रधान व सचिव के चेहरे की स्कैनिंग के बाद ही भुगतान प्रक्रिया पोर्टल पर शुरू होगी, और अंत में डोंगल भी लगेगा।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी पंचायत विनय चौहान का कहना है कि प्रधान, सचिव व पंचायत सहायक की फोटो फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम पर सत्यापित कराई जा रही है। प्रधान सहित दो लोगों के चेहरे की स्कैनिंग के बाद ही पंचायत खाते से भुगतान की प्रक्रिया हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें