फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने की मारपीट, तमंचा लेकर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिठऊपुर के सफाईकर्मी ने प्रधान राजवीर पर मारपीट व तमंचा लेकर दौड़ाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सिठऊपुर में तैनात सफाईकर्मी इंद्रपाल ने आरोप लगाया कि प्रधान उससे वसूली का दबाव बना रहे हैं। बुधवार को गांव में सफाई कार्य करते समय प्रधान ने गालीगलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर तमंचे लेकर दौड़ा लिया। उसने छिपकर खुद को बचाया। साथियों के पहुंचने पर वह बाहर निकल पाया। जानकारी पर पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विकास मराल व जिला महामंत्री अरविंद सिंह आदि मोहम्मदाबाद कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रधान राजवीर ने बताया कि सफाईकर्मी 10-10 दिन गायब रहता है। अक्तूबर में 11 दिन छुट्टी पर रहा। उसका 1100 रुपये प्रतिदिन वेतन निकल रहा है। फोन पर बातचीत में गालीगलौज भी हुआ। वसूली व तमंचे से धमकाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें