फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ के चलते 38 गांवों की बिजली अनिश्चितकाल के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। विकराल बाढ़ को देखते हुए उपकेंद्र हुसैनपुर तराई से जुड़े 38 गांवों की बिजली अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है। प्रभावित गांवों में पंखीयन, नगला वीर सहाय, मड़ैया गयादीन, मड़ैया कुंडा, मड़ैया कटरी, धर्मपुर, कटरी शिकारपुर, गुलरिया प्रथम व द्वितीय, कटरी गंगापुर, पहाड़पुर, जाटव नगला, कटरी तौफीक, चंपातपुर, उलियापुर, अचानकपुर, गढ़िया हैबतपुर, झौआ सहित अन्य गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

उपकेंद्र हुसैनपुर तराई के अवर अभियंता जुनेद आलम ने बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए बिजली बंद की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक बाढ़ का पानी नहीं उतरता और हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक इन गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी। बिजली कटने से ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें