फोटो-3 शमसाबाद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर बाढ़ के भरे पानी से निकलते वाहन। संवाद
शमसाबाद। गंगा में आई बाढ़ का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शमसाबाद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है। लोग जान जोखिम में डालकर वाहन निकाल रहे हैं। कई ग्रामीण संपर्क मार्गों पर भी बाढ़ का पानी बह रहा है। इससे आवागमन पूरी तरह ठप होने के कगार पर है।
समैचीपुर गांव में प्रशासन की ओर से मोबाइल शौचालय तो पहुंचा दिया गया है लेकिन गलियों में पानी भरे होने से महिलाएं और बच्चों को नाव के सहारे वहां तक जाना पड़ रहा है। उधर झौआ, कटरी तौफीक मार्ग पर कटान शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट जाएगा। लोगों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, नाव और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
फोटो-3 शमसाबाद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर बाढ़ के भरे पानी से निकलते वाहन। संवाद