फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातनपुर मंडी में हवन-पूजन के साथ आलू खरीद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉटम पेज दो....
विज्ञापन

फोटो : 5
खेतीबाड़ी : प्रदेश की प्रमुख मंडियों में शुमार सातनपुर मंडी में पूजन के साथ नए आलू की खरीद शुरू
हेडिंग: 561 से 791 रुपये खुला नए आलू का भाव
क्रासर
पहले दिन 100 पैकेट आलू की आमद हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। प्रदेश की प्रमुख आलू मंडियों में शुमार सातनपुर मंडी में सोमवार को हवन-पूजन के साथ नई आलू की खरीद शुरू हो गई। पहले दिन आढ़तों पर 100 पैकेट आलू पहुंचा। 561 रुपये से लेकर 791 रुपये प्रति बोरी (50 किलो) के भाव से आलू बिका।
मंडी सचिव डॉ.दिलीप कुमार वर्मा ने मुख्य गेट का पूजन कर नारियल तोड़ा। इसके बाद मंडी में पूजन किया गया। सचिव के साथ आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा उर्फ रिंकृ, आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, परशुराम वर्मा, हरीनरायन यादव, वृंदावन मिश्रा, राकेश राजपूत, डॉ.धर्मेंद्र राजपूत, किसान नेता अरविंद राजपूत, राजकुमार वर्मा, हरिश्चंद्र, शैलेंद्र सिंह आदि ने हवन में आहुतियां दीं।
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह राजपूत की आढ़त पर खतवापुर (पटपरागंज) निवासी किसान शिवम सिंह का अच्छा व बड़े साइज का 43 बोरी आलू 791 रुपये प्रति बोरी के भाव से बिका। रूप सिंह की आढ़त पर किसान कांधेमई मिलकिया निवासी प्रदीप कुमार का छोटे साइज का 37 बोरी आलू 561 रुपये प्रति बोरी के भाव से बिका।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पिछले महीने बारिश होने से आलू छोटा रह गया है। पिछले वर्ष 18 नवंबर को खरीद के शुभारंभ पर 41 बोरी आलू आया था। पहले दिन 2000 रुपये प्रति बोरी का भाव था। आलू कारोबारी सुरेंद्र सिंह पाल, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें