फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की ससुराल में 83.2 फीसदी पड़े वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 372 बूथों में सात पर 80 फीसदी तक वोटिंग हुई। वहीं 30 बूथों पर 50 फीसदी से भी कम मतदान हुआ। गांव रजीपुर के मजरा कोहनी नगला के बूथ पर सबसे अधिक 83.23 फीसदी वोट पड़े, इस गांव में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की ससुराल है। वहीं सपा के पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू के गांव धीरपुर के बूथ संख्या 73 पर 48.42 फीसदी की वोट पड़े।
विज्ञापन

भोजपुर विधानसभा क्षेत्र मतदान में जिले में अव्वल रहा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में उन 56 बूथ का खास योगदान रहा। जिनमें 70 प्रतिशत से ज्यादा वोट पड़े। कम मतदान वाले बूथों में पार्टी प्रत्याशियों के बूथ भी शामिल होना चौकाने वाली बात रही। कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना राठौर के गांव मौधा के बूथ संख्या 119 में 48.65 व 122 में 44.89 प्रतिशत ही वोट डाले गए। सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी व एआईएमआईएम प्रत्याशी तालिब सिद्दीकी के गांव जरारी के 8 में तीन बूथ पर 50 से कम मतदान हुआ। इनमें बूथ संख्या 320 में 40.11, 315 में 49.34, 316 में 49.63 प्रतिशत वोट पड़े।
70 से 80 प्रतिशत मतदान वाले बूथों में बूथ संख्या 247 गदनपुर देवराजपुर में 79.68, 313 अलाउद्दीनपुर 79.91, 1 जाजपुर बंजारा 77.53,3 3 जाजपुर गोवा 74.34, 5 खजुरी 74.05, 7 कटैया 70.02, 11 नगला किसानन 72.66, 25 हमीरपुर 76.15, 82 गनपतपुर 73.08, 83 ज्योना 71.67, 113 भरतामऊ 70.96, 136 गैसिंगपुर 71.78, 149 करनपुर 71.60, 152 रेहा 71.99, 153 मानिकपुर 72.58, 170 हिसामपुर 71.11, 183 नगला तेज 78.59, 185 सूरजपुर 72.35, 189 नगरिया 77.08, 199 जहांगीरपुर 73.22, 229 कुंदन गणेशपुर 78.77, 231 जलालपुर 74.11, 232 गुगौरा 75.67, 233 चौसपुर 71.76, 234 कुंदन नगला 76.30, 239 रानूखेड़ा 73.18, 240 नसरतपुर 70.67, 242 नौगवां 77.27, 245 गदनपुर देवराजपुर 70.22, 253 कुतुबपुर बघार 75.22, 256 शेखपुर 74.47, 277 मोहनपुर दिनारपुर 70.13, 293 बहोरा 71.36, 295 महमदपुर 76.31, 302 फत्तेपुर रावसाहब 75.39, 305 गंगाइच 72.58, 311 समदपुर 76.52, 325 मझगवां 75.38, 326 मझगवां 70.08, 336 नगरिया गहरवार 76.64, 340 पूरनपुर 72.77, 341 कतरौली पट्टी 75.71, 342 सिंधौली 75, 343 सिंधौली 73.82, 344 कैंटहा 74.60, 345 पहला 70.91, 352 भटपुरा 70.18, 356 छीतापुर कपूरापुर 74.32, 368 खुदागंज में 72.36 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें