फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अरविंद के भाई के मोबाइल की सीडीआर निकलवाएगी पुलिस

Wed, 22 Jan 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंजू यादव हत्याकांड
विज्ञापन

शाहजहांपुर। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी मंजू यादव की गोली मारकर हत्या करने वाले सैन्यकर्मी अरविंद यादव को जेल भेजने के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई। पुलिस उसके भाई की सीडीआर निकलवाएगी, जिससे उसकी लोकेशन पता चल सके।
कलान थाना क्षेत्र गांव छिदकुरी निवासी मंजू यादव (35 वर्ष) का विवाह सैन्यकर्मी अरविंद यादव निवासी रानीगौरपुर थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद के साथ हुआ था। घटना से 20 दिन पहले ही मंजू मायके आई थी। रविवार को ससुराल आए अरविंद ने लाइसेंसी पिस्टल से तीन गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। साली संगीता भी गोली लगने से घायल हुई थी। उसका उपचार बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजू के भाई कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद व उसके भाई सौरभ व मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके भाई व मां की नामजदगी को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सौरभ के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर उसकी उपस्थिति की पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर प्रभाष कुमार ने बताया कि साक्ष्य संकलन की कार्रवाई चल रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें