फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बेटे से विवाद के बाद मां ने फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार रात गांव निवासी एक महिला का अपने बेटे से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने कमरे की कुंडी बंद करके छत में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन जागे और कमरे का दरवाजा बंद होने पर आवाज लगाई।
अंदर से आवाज नहीं आने पर खिड़की से झांक कर देखा तो महिला को फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने कुंडी को किसी -रह खोला और महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना महिला का मंगलवार को शव अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें