फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों से ऋण वितरण की स्थिति खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार शाम जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण समिति की बैठक कर समीक्षा की। बैंकों से ऋण वितरण की स्थिति खराब पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्हें सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने समीक्षा के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक डीएन पाल को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। इसके लिए लोगों को जागरूक कर आवेदन कराए जाएं। लक्ष्य के सापेक्ष किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर कृषकों को योजना का लाभ दिया जाए।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में बैंक द्वारा ऋण वितरण की स्थिति खराब पाई गई। इस पर उन्होंने बैंकर्स को प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की महत्वकांक्षी ऋण योजनाओं में रुचि लें और स्वीकृत ऋण तीन दिन के अंदर वितरण किया जाए। सीडीओ एम.अरून्मोली व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें