फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके पहुंचा महिला का शव, मचा कोहराम
विज्ञापन

-नोएडा में विवाद के बाद पति-पत्नी ने पीया था जहर
संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। नोएडा में विवाद में पति और पत्नी ने जहर पी लिया था। इससे महिला की मौत की मौत हो गई थी। मंगलवार को महिला का शव उसके मायके पहुंचा तो कोहराम मच गया। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया। मायके वालों ने दमाद पर दहेज की खातिर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
थानाक्षेत्र के श्रृंगीरामपुर गांव निवासी कृपाचार्य तिवारी ने बेटी स्वीटी (23) का विवाह नवंबर 2019 में मेरापुर थानाक्षेत्र के ढर्रा शादी नगर गांव के रितिक मिश्रा के साथ किया था। स्वीटी पति रितिक के साथ नोएडा के सूरजपुर में रहकर नौकरी करती थी। रविवार शाम नोएडा में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों ने जहर पी लिया था। इससे स्वीटी की मौत हो गई थी। रितिक अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार सुबह स्वीटी का शव उसके मायके श्रृंगीरामपुर गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां रिंकी, भाई अनूप व दुर्गेश रो-रोकर बेहाल हो गए। दोपहर को परिजनों ने गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई अनूप ने बताया कि स्वीटी शनिवार को ही मायके से नोएडा गई थी। आरोप है कि रितिक ने दहेज में बाइक की मांग की थी। वह पूरी कर दी गई थी। अब बहनोई कार मांग रहे थे। मांग पूरी न करने पर बहन के साथ मारपीट कर जहर पिलाकर मार दिया। स्वीटी की एक वर्षीय बेटी भूमि है। पुलिस का कहना है कि स्वीटी के मायके वालों की तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें