फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बेटे की हुई मौत, नहीं लिखी जा रही रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला कारागार फतेहगढ़ में गोली से मरे बंदी का पिता गुरुवार को एसपी से मिलने पहुंचा। उसकी एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई। पीड़ित ने बताया कि उसको रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया गया था। अभी तक उसके पुत्र के मरने की रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।
विज्ञापन

सात नवंबर को जिला कारागार में बबाल हुआ था। इसमें गोली चलने से बंदी शिवम की मौत हो गई थी। बंदी का पिता जितेंद्र उर्फ मुन्ना सिंह निवासी जैनापुर राजेपुर गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। वहां एसपी से उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह डीएम से मिलने कलक्ट्रेट गया। वह भी उठकर चले गए थे। बंदी के पिता ने बताया कि पुलिस ने पुत्र के मरने के मामले की रिपोर्ट लिखने का आश्वासन दिया था,
विज्ञापन

लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई। करीब दो लाख रुपये मुआवजा देने का वादा किया गया था। उसमें से अभी तक 50 हजार ही दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें