फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश यात्री को पुलिस ने अस्पताल गेट पर छोड़ा

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में भर्ती तसलीम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डे पर बेहोश मिले यात्री को पुलिसकर्मी लोहिया अस्पताल गेट पर छोड़कर चले गए। अस्पताल कर्मियों ने भर्ती करके उसका इलाज किया। होश आने पर उसने अपना नाम व पता बताया। यात्री के बैग में मिले सात हजार रुपये पूछताछ काउंटर पर जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस के स्टाफ और पुलिस ने संवेदनहीनता दिखाई। रोडवेज बस से दिल्ली से आए एक यात्री को बस स्टैंड पर शनिवार सुबह फेंक दिया गया। सात बजे पीआरडी जवानों ने देखा। उसके पास बैग और एक झोले में टोस्ट थे। तलाशी में उसके पास स्थानीय डिपो की बस का टिकट और बैग में सात हजार रुपये मिले। रुपये पूछताछ काउंटर पर जमा करवा दिए गए।
ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान राम अवतार, रमाकांत की सूचना पर कादरीगेट चौकी के सिपाही पहुंचे। सिपाही यात्री को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले गए, मगर उसे लोहिया अस्पताल के गेट पर ही छोड़कर चले गए। सुबह आठ बजे अस्पताल कर्मियों ने युवक को बेहोश पड़ा देखा तो भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद होश आने पर उसने अपना नाम तसलीम (19) निवासी सितौली थाना जहानगंज बताया। यात्री ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी सीओ सिटी अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं हैै। जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें