फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा व भाई को बिना हेलमेट न चलाने दें बाइक

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित रखा बालिका इंटर कालेज में पुलिस की पाठशाला में बोलते सीओ प्रदीप सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पापा व भाई यदि बिना हेलमेट के बाइक से निकलें तो आप उन्हें रोक दें। हेलमेट पहनने के बाद ही उन्हें घर से निकलने दें। जब आप उन्हें टोकेंगी तो वह भी हेलमेट पहनने का ध्यान रखेंगे। ऐसे ही कार चलाते वक्त सीट बेल्ट बांधना जरूरी है। यह बातें फतेहगढ़ स्थित बालिका इंटर कालेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगी पुलिस पाठशाला में सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने छात्राओं से कहीं।
विज्ञापन

कालेज सभागार में एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी ने बताया कि 16 साल की उम्र में लड़कियां स्कूटी चलाने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकती हैं। गियर वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए 18 वर्ष की उम्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकता है। सीओ सिटी ने छात्राओं से यातायात माह पर कई सवालों पर संवाद किया। कहा कि छात्राओं वादा करें कि वह अपने परिजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगी। साइकिल चलाते समय झुंड में एक साथ पूरी सड़क को घेर कर न चलें।
प्रभारी यातायत सीपी सिंह ने कहा कि छात्राएं जब जागरूक होंगी, तो समाज की दिशा ही बदल जाएगी। सभी लोग यातायात के नियमों का पालन कर लोगों को जागरूक करने का काम करें। महिला थाने की एसओ प्रतिभा बाजपेई ने कहा कि छात्राएं निडर होकर गलत बात का विरोध करें। जरूरत पर हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। लोकल स्तर पर कोई भी परेशानी तो उनके सीयूजी नंबर 9454404765 पर काल कर सकती हैं। कालेज की प्रधानाचार्य नीतू मसीह ने कविता के माध्यम से हेलमेट पहनने की जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका बीना ने किया।

फतेहगढ़ स्थित रखा बालिका इंटर कालेज में पुलिस की पाठशाला में बैठीं छात्राएं। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

फतेहगढ़ स्थित रखा बालिका इंटर कालेज में पुलिस की पाठशाला में बोलते एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें