फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गया कर्मचारी लापता, मोबाइल स्विच आफ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकास भवन स्थित कार्यालय से बैंक गया कर्मचारी दो दिन से लापता है। मंगलवार को पत्नी ने फतेहगढ़ कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला गाड़ीखाना निवासी मुकेश कुमार विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। सोमवार दोपहर आफिस से वह बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाने गया। इसके बाद से वह लापता है।
मोबाइल भी स्विच आफ है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एसपी व सीओ को जानकारी दी। पत्नी की ओर से फतेहगढ़ कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। खोजबीन के दौरान फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर मुकेश की बाइक खड़ी मिली।
विज्ञापन

एक ज्वैलर्स की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी मुकेश दिखाई दे रहा है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें