फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर की घटना को लेकर सतर्क रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उदयपुर की घटना को लेकर पूरे जनपद में पुलिस सतर्क रही। बसअड्डे व रेलवे स्टेशन सहित सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। सीओ सिटी ने बस अड्डे पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों व सामान की तलाशी ली। हिंदूवादी नेता विमलेश मिश्रा को पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट डालने को लेकर हुए विवाद में उदयपुर टेलर की हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में कई हिंदूवादी संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। शासन ने सभी जनपदों में पुलिस अधिकारियों को सक्रिय कर दिया। बुधवार सुबह से ही बसअड्डे, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों व चौराहों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई थी।
हिंदूवादी संगठनों के नेताओं को नजरबंद कर प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने फोर्स के साथ बसअड्डे पर चेकिंग अभियान चलाया। राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आने वाली सवारियों में संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनके सामान की तलाशी ली। उधर, कायमगंज में भी पुलिस ने सतर्कता के चलते रूट मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें