शहर के चौक पर संडे बाजार में बिना मास्क के दुकानदार व ग्राहक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या भले ही कम हो रही हो, फिर भी सावधान रहने की जरूरत है। बावजूद इसके जनता बेखौफ है। संडे बाजार में कोई भी खरीदार मास्क नहीं लगाए दिखा। जिले भर में 39 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
फतेहगढ़ की पीएनबी में एक महिला और एक पुरुष कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात एक कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया। जिला कारागार के दो कैदी भी संक्रमित निकले।
कोरोना संक्रमण के बावजूद शहर में लगे संडे बाजार में लोग बेपरवाह दिखे दुकानों पर लगी भीड़ में न तो खरीदार मास्क लगाए थे और न ही दुकानदार। सामाजिक दूरी भी पूरी तरह से तार-तार दिखाई दी। इसी लापरवाही के चलते संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है।