फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हाईकोर्ट के आदेश पर पांच प्रधानाचार्यों की नियुक्ति का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हाईकोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई के बाद प्रधानाचार्यों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। साढ़े तीन वर्ष पूर्व हाईकोर्ट की एक पीठ ने इन नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी। अब पांच इंटर कॉलेजों में पांच प्रधानाचार्य स्थायी रूप से तैनात हो सकेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा वर्ष 2022 में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की गई थी। इसके तहत सात इंटर कॉलेजों में तैनाती हुई थी। राजेपुर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में अनिल सिंह व रामप्रकाश इंटर कॉलेज तिराहा मुरहास में ब्रजभूषण ने कार्यभार ग्रहण कर लिया था।
वर्ष 2023 में हाईकोर्ट की एक पीठ ने चयन बोर्ड के भर्ती आदेश को रद्द कर दिया था। इससे प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां भी निरस्त कर दी गई थीं। शुक्रवार को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने चयन बोर्ड से हुई नियुक्तियों पर फैसला सुनाया। पीठ ने 2023 के आदेश को रद्द कर नियुक्ति का आदेश वैध माना।
विज्ञापन

रामानंद इंटर कॉलेज में मेरठ के अमित चतुर्वेदी, सूर्य कुमारी इंटर कॉलेज में कानपुर के प्रशांत यादव, फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज कमालगंज में जौनपुर के अमित श्रीवास्तव, सर्वोदय इंटर कॉलेज पिपरगांव में कानपुर के राजेन्द्र चौरसिया व म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में जिले के हेम सिंह का चयन बोर्ड ने प्रधानाचार्य पद के लिए चयन किया था। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने पर प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें