फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक चकबंदी अधिकारी समेत चार के खिलाफ परिवाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किसान ने सहायक चकबंदी अधिकारी (अंतिम अभिलेख), कानूनगो, लेखपाल समेत चार के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर की कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। इसमें चकबंदी प्रक्रिया में उसके खेत को गलत नापने और विरोध करने पर मारपीट कर चक गायब करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के कैंट रोड पांचाल घाट निवासी श्रीपाल सिंह ने सहायक चकबंदी अधिकारी (अंतिम अभिलेख) नरेश चंद्र कनौजिया, चकबंदी कानूनगो सुरेश चंद्र, चकबंदी लेखपाल प्रदीप कुमार व गांव चाचूपुर जटपुरा निवासी रमेश चंद्र के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया। इसमें कहाकि चाचूपुर जटपुरा राजेपुर में उसका खेत है। वर्तमान में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। सहायक चकबंदी अधिकारी, लेखपाल व कानूनगो ने उसके खेत (चक) को ठीक से नहीं नापा। 7 जुलाई , 20 अगस्त व 29 अगस्त को तीनों बार नाप गलत तरीके से की गई। उसके चक में आरोपी रमेश चंद्र राजपूत का खेत निकालकर कब्जा भी करा दिया। 18 सितंबर को 11 बजे कचहरी परिवार के साथ आया था। कचहरी गेट पर सभी आरोपियों ने उसको घेर लिया। शिकायत करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। इससे वह चुटहिल हो गया। उसने आरोपियों पर चक गायब करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें