फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्राम पंचायतों से हो गया भुगतान, पंचायतघर अधूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतघर अधूरे, और हो गया भुगतान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों में सचिवालय की तरह काम कराने की मंशा पर सचिव ही पानी फेरने में जुटे हैं। रविवार को डीपीआरओ ने सचिवों के साथ बैठक कर पंचायत भवनों का निर्माण प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कई ग्राम पंचायतों में भुगतान होने के बाद भी पंचायतघर अधूरे रहने के बाद भी भुगतान हो जाने का मामला उठाया गया। इस पर डीपीआरओ ने जांच कराने की बात कही।
जनपद की सभी 594 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण होने के साथ उनका सचिवालय की तरह संचालन करने के शासन से आदेश हैं। गत वित्तीय वर्ष में 173 ग्राम पंचायतों में निर्माण शुरू कराया गया। 421 में पहले से मौजूद हैं। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने निर्माणाधीन पंचायतघरों की समीक्षा की तो 64 भवन पूर्ण बताए गए।
विज्ञापन

इसी बीच कायमगंज की ग्राम पंचायत शिवरई बरियार, रानीपुर गौर, दीपपुर नगरिया में भवन निर्माण का पूरा पैसा निकलने के बावजूद काम अधूरा बताया गया। ग्राम पंचायत हकीकतपुर में पंचायतघर की मरम्मत के नाम पर भुगतान किया गया, लेकिन काम नहीं कराया गया।
पता चला है कि पिछले दिनों जनपद में बड़े स्तर पर सचिवों के दूसरे ब्लॉकों में स्थानांतरण किए। इस बीच कई सचिवों ने अधूरे पंचायतघरों का पूरा भुगतान फर्मों के नाम पर कर दिया। इसमें उनको मोटा कमीशन भी बना।
अब चार्ज लेने वाले सचिवों को अधूरे पंचायत भवन पूरे कराने में दिक्कत आ रही है। डीपीआरओ ने कहा कि पुराने पंचायतघरों का कायाकल्प कराया जाना है। जहां मरम्मत कार्य नहीं हो रहा है, वहां तत्काल शुरू कराया जाए।
विज्ञापन

सचिवों को निर्माणाधीन पंचायतघरों का काम पूरा कराने और पुरानों की शीघ्र ही मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। भुगतान निकलने के बाद जो पंचायतघर अधूरे हैं, उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।- विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें