फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बंदी रक्षकों पर साथी की हत्या करने का आरोप

Sat, 05 Nov 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव रजलामई के पास मिले बंदी रक्षक के शव के मामले में पुत्री ने सेंट्रल जेल में कार्यरत दो बंदी रक्षकों के खिलाफ पिता की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



अर्चना पुत्री हरीओम निवासी नगला साकर थाना धमनुआ जिला बरेली हाल निवासी आवास नंबर दो सेंट्रल जेल फतेहगढ़ ने कहा कि गुरुवार की रात 11 बजे उसके पिता हरिओम मिश्रा को सेंट्रल जेल में कार्यरत बंदी रक्षक राजेंद्र प्रसाद और रामऔतार वर्मा दावत के बहाने से घर से बुला ले गए थे।

इसके बाद उनकी हत्या करके शव रजलामई के पास फेंक दिया। पुलिस ने अर्चना की तहरीर पर दोनों बंदी रक्षकों के मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अभी तक कोई भी विवेचक सेंट्रल जेल में हत्यारोपी बंदी रक्षकों से पूछताछ करने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी दोनों बंदी रक्षक उनके यहां कार्यरत हैं। अभी तक पुलिस ने उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। विवेचक के लिखित देने पर बंदी रक्षकों के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें