कासगंज से फर्रुखाबाद आने वाली पैसेंजर ट्रेन की बोगी में अज्ञात युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। जीआरपी ने मेमो न मिलने के कारण सुबह शव को बोगी से निकला। युवक के हाथ्ा में संतोष गुदा हुआ है।
कासगंज से फर्रुखाबाद आने वाली ट्रेन रात करीब 9 बजे स्टेशन पर पहुंचने के बाद सुबह आगरा के लिए जाती हैं। रात को जब सफाई कर्मी बोगी में पहुंचा तो बोगी संख्या 01495 में अज्ञात युवक का शव मिलने पर कर्मचारी घबरा गया। कर्मचारी ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। सूचना मिलने के काफी समय बाद दरोगा राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। मेमो न मिलने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की
। सुबह जब यात्री ट्रेन पर पहुंचे तो बोगी में शव को देखकर यात्रियों ने हंगामा करने लगे। हंगामा होने के बाद स्टेशन मास्टर ने मेमो भेजा। तब कही जाकर शव को नीचे उतारा गया इसके बाद ट्रेन स्टेशन से रवाना हो सकी। हालांकि दरोगा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को रात में ही नीचे उतार लिया गया था। दरोगा ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 से 30 के बीच होगी। युवक कत्थई जींस और नारंगी शर्ट पहने हुए था
। यात्रियों का कहना था कि युवक के मुंह से खून निकाल रहा था। उसके चेहरे पर चोटों के निशान थे। एसओ राजेश दुबे ने बताया कि युवक को पोस्टमार्टम के भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।