फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 18.4 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 18 हजार 400 मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद का लक्ष्य है। इसके लिए 13 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। चार क्रय केंद्र अभी और खोले जाएंगे। समर्थन मूल्य 1940 रुपये क्विंटल है।
विज्ञापन

विपणन शाखा की ओर से सातनपुर मंडी, कमालगंज मंडी, मोहम्मदाबाद मंडी, कायमगंज मंडी, शमसाबाद उपमंडी, नवाबगंज व राजेपुर में हमीरपुर सोमवंशी में धान की खरीद होगी। पीसीएफ के डीसीएफ सरैया, सहकारी क्रय विक्रय कमालगंज, साधन सहकारी समिति रुदायन, चिलसरा व डीसीएफ बसायकपुर क्रय केंद्र बनाए गए।
इसके अलावा एफसीआई का सातनपुर मंडी क्रय केंद्र खोला गया है। छह केंद्रों पर 4000 क्विंटल मक्का खरीद का लक्ष्य है। नवाबगंज को छोड़कर सभी ब्लाकों में क्रय केंद्र खोले गए हैं। बढ़पुर ब्लाक का क्रय केंद्र सातनपुर मंडी में रखा गया है। डिप्टी आरएमओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि एक नवंबर से धान खरीद शुरू कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें