फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पटाखे की चिंगारी से धान के पुआल में लगी आग

Wed, 22 Oct 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। पटाखे की चिंगारी से धान के पुआल में आग लगने का विरोध करने पर ग्रामीण पर हमला कर घायल कर दिया गया। घायल ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

गांव जिराऊ निवासी पवन कुमार के घर के पास धान की पुआल लगी थी। दिवाली की शाम गांव के नजर, मुखवीर, मोहित और तलवीर वहां शराब पी रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पटाखे जलाने शुरू कर दिए। कुछ ही देर में पटाखों की चिंगारी से पुआल में आग लग गई। जब पवन कुमार ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर सभी ने मिलकर लोहे की पाइप और सरिया से उस पर हमला कर दिया, इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर घायल को बचाया। बाद में ग्रामीणों ने पवन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित पवन ने तहरीर देकर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें