फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, निकली मारपीट

Wed, 22 Oct 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में बीती रात पुलिस को 4.30 लाख रुपये की लूट सूचना मिली। पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन जांच के बाद मामला लूट का नहीं बल्कि मारपीट का निकला। इस पर इंस्पेक्टर ने फटकार लगाकर दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया।
विज्ञापन


गल्ला आढ़ती रजनीश राठौर की दुकान मंझना रोड पर है। वह पूजा करके घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी मुलाकात धान व्यापारी राजू गुप्ता से हुई। बातचीत के दौरान चिरौंजी सेठ वाली गली निवासी सुरजीत राठौर मौके पर पहुंचा और रजनीश से गाली-गलौज करने लगा।
थोड़ी ही देर में सुरजीत के परिजन भी आ गए। सभी ने रजनीश के साथ मारपीट कर दी। रजनीश ने पुलिस को सूचना दी कि मारपीट के दौरान उससे 4.30 लाख रुपये से भरा झोला लूट लिया गया है।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कस्बा इंचार्ज गीतम सिंह व गिरीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लूट की कहानी झूठी थी। मौके पर मारपीट हुई थी। इस पर प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे ने दोनों पक्षों को जमकर डांटा। कस्बे के व्यापारी नेताओं की मौजूदगी में आपसी सुलह कराई।
प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिखित समझौता कर लिया है। रुपये लूट की सूचना गलत पाई गई। चेतावनी देकर मामले को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें