फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब पहनने वाली लड़की एक दिन बनेगी प्रधानमंत्री

विज्ञापन
गांव जरारी में सभा को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। योगी-मोदी को अखिलेश नहीं हरा पाएंगे। डबल इंजन की सरकार ने विकास के झूठे वादे कर फर्रुखाबाद को ठगा है। भाजपा झूठ की गैस छोड़ती है तो सपा भी लंबी फेंकती है। एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की प्रधानमंत्री बनेगी। यह बातें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जरारी गांव में आयोजित जनसभा में कहीं।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी के पैतृक गांव जरारी में एआईएमआईएम के प्रत्याशी तालिब सिद्दीकी के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि पांच साल पहले भाजपा ने उत्तर प्रदेश के 70 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया। अब भाजपा वादा कर रही है कि होली पर गैस सिलिंडर मुफ्त देंगे। अखिलेश कह रहे हैं कि पांच किलो घी देंगे। सपा-भाजपा के पास कोई योजना नहीं है।
उनकी सरकार बनी तो पशुओं से किसानों की फसल बचाने का काम करेंगे। कहा कि मोदी कहते हैं कि वे चाय बेचते थे, देखना हिजाब पहनने वाली लड़की एक दिन प्रधानमंत्री बनेगी। टोपी व हिजाब पहनने से दिमाग खुलता है। यहां खालिद सिद्दीकी, रुचि राजपूत, अरुण, लवली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें