कायमगंज बिजली घर रूटौल पर प्रदर्शन करते लाइनमैन व मीटर रीडर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। बिजली विभाग में आउटसोर्स से लगे लाइनमैन और मीटर रीडरों ने सप्ताह में एक दिन का अवकाश देने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया।
रुटौल स्थित डिवीजन कार्यालय में एक्सईएन ने रविवार को आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें शामिल होने के बाद कर्मचारियों ने उपकेंद्र के पास प्रदर्शन किया। कहा कि हर किसी की तरह उनको भी सप्ताह में एक दिन अवकाश मिलना चाहिए। उनको एक दिन भी अवकाश नहीं मिलता है।
अवकाश वाले दिन न तो उनसे काम लिया जाए और न बैठक में बुलाया जाए। बैठक में आने से समय अधिक बर्बाद होता है। आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रदर्शन में टीजीटू भी शामिल हो गए। उन्होंने प्रांतीय आह्वान पर हड़ताल पर रहने के दौरान दो दिन का वेतन काटे जाने का विरोध किया। काटे गए वेतन का भुगतान किए जाने की मांग की।
इस दौरान श्याम सिंह, भोला, बंटी, कृष्णचंद्र तिवारी, अजय माथुर, कल्लू, दिनेश देवेंद्र मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार ने बताया कि अवकाश तो होता है। इमरजेंसी में अवकाश में भी काम करना पड़ता है। विभागीय कार्य सेे मीटिंग बुल्राई।, जिनको यह काम पसंद नहीं है वह छोड़कर दूसरा काम कर सकते हैं। विभागीय काम बहुत होते हैं, इससे कार्यालय आने में उन्हें कुछ देरी भी हो जाती है।