फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 परिवारों ने की हिंदू धर्म में फिर वापसी

विज्ञापन
सरस्वती बाल विद्या मंदिर फतेहगढ़ में विहिप की ओर से हिंदू धर्म वापस अपनाते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के पुलमंडी स्थित विद्यालय में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 45 परिवारों ने हिंदू धर्म में वापसी की। मंत्रोच्चार के साथ उनकी कलाई में रक्षासूत्र बांधकर हनुमान चालीसा बांटा।
विज्ञापन

पुलमंडी स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद की ओर से धर्म वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के पांच वर्ष से 10 वर्ष के बीच दूसरा धर्म अपनानेेे वाले वाल्मीकि समाज के 45 परिवार शामिल हुए।
फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली के 21 परिवारों के अलावा मोहल्ला कासिमबाग, बरगदियाघाट, पुलमंडी, कमालगंज, महरूपुर, मानपुर, राजेपुर सरायमेदा से वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने कार्यक्रम भाग लिया। पूछने पर महिलाओं ने बताया कि पहले लग रहा था कि हिंदू धर्म में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है, इससे दूसरा धर्म अपना लिया था।
विज्ञापन

जब दूसरे धर्म में पहुंचे तो पता चला कि हिंदू धर्म में जो सम्मान और संस्कृति है, वह अन्य धर्म में नहीं है। इस कारण हम लोगों ने फिर हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया। आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला ने मंत्रोच्चार व हनुमान चालीसा का पाठ कराकर सभी को सनातन धर्म में शामिल करवाया। सभी की कलाई में रक्षासूत्र बांधा गया।
धर्म वापसी से इन परिवारों के चेहरे पर खुशी थी। इन्हें हनुमान चालीसा भी बांटा गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के दिनेश सिंह, राहुल, राघव जी, मुकेश, बालिस्टर, रामजी, राजीव, राम मोहन, सौरभ, पंकज, ऋषि दत्त, अतुल, विशंभर, जय गोपाल, नूतन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें