फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व मोबाइल लूटने वाले तीन शातिर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में बाइक और मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो बाइकें, चार मोबाइल और एक तमंचा बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीते दिनों शहर में मोबाइल लूट की दो घटनाएं और बाइकें चोरी होने के बाद से पुलिस सरगर्मी से चोरों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को सूचना पर चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने मसेनी चौराहे पर बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। इनके पास से चार मोबाइल और एक तमंचा बरामद हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर दूसरी बाइक
भी बरामद कर ली गई। एक बाइक राजेपुर मंदिर से और दूसरी हरपालपुर तिराहे से चोरी की गई थी। पकड़े गए आरोपियों में अनुराग प्रजापति निवासी लखनपुर कायमगंज, सत्यम मिश्रा निवासी पत्थरपुरवा थाना हरपालपुर जिला हरदोई और शशांक पाल निवासी गदनपुर देवराजपुर थाना कमालगंज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें