फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद की बढ़ीं मुश्किलें: कोर्ट ने एसपी को दिया गिरफ्तार कराने का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 03 Jan 2022 08:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में विशेष अदालत एमपी/एमएलए के न्यायाधीश कृष्ण कुमार ने भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की गिरफ्तारी कराने के लिए एसपी को पत्र लिखा है। इसमें व्यक्तिगत रुचि लेकर कोर्ट के आदेश का पालन कराने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


शहर की ठंडी सड़क निवासी भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा वर्ष 2012 में मोहम्मदाबाद कोतवाली में दर्ज हुआ था। यह मामला विशेष अदालत एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है।

आरोपी सांसद के कोर्ट में उपस्थित न होने पर अगस्त 2021 से गैर जमानती वारंट जारी हैं। कोतवाली पुलिस इनको तामील नहीं करा रही है। कोर्ट के आदेश पर भी गैर जमानती वारंट तामील न कराने पर न्यायाधीश ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। इसमें व्यक्तिगत रुचि लेकर आरोपी भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को गिरफ्तार कराकर कोर्ट में पेश कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें