फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेज एसपी के नाती को अहमियत देने का विरोध

Tue, 20 Nov 2018 11:44 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
साहबगंज चौराहा स्थित आजाद भवन में बैठक को संबोधित करते बॉबी दुबे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिवार की बैठक मंगलवार को साहबगंज मोहल्ला स्थित शहीद क्रांतिकारी पं. रामनारायण आजाद के निवास पर हुई। इसमें सोमवार को ब्रिटिश शासनकाल के एसपी जीडब्लू कोल के नाती माइकल क्लेव को जिला प्रशासन द्वारा अहमियत देने पर विरोध जताया गया।
विज्ञापन


क्रांतिकारी पं. रामनारायण आजाद के पौत्र बॉबी दुबे ने कहा कि ब्रिटिश शासनकाल में भारत को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए कई शहीदों ने कुर्बानियां दीं। अंग्रेजी हुकूमत के मातहतों ने भारतवासियों पर कई अत्याचार किए थे। वर्ष 1936 के एसपी जीडब्लू कोल भी उन्हीं में से थे। ऐसे में उनके नाती माइकल क्लेव को सोमवार को जिला प्रशासन ने अहमियत देकर शहीदों की आत्मा को ठेस पहुंचाई है। स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिवार इसकी घोर निंदा करता है।

1936 में अंग्रेजों के बनाए गए स्मारकों की भारत में कोई आवश्यकता नहीं है। स्वतंत्रता सेनानी परिवार मांग करता है कि अंग्रेजों द्वारा स्थापित जीडब्लू कोल के स्मारक को हटाकर शहीदों की स्मारक बनाई जाए। सैय्यद अनवर नवी ने कहा कि जल्द ही संगठन इसको लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन देगा। स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिवार के जिलाध्यक्ष रीतेश शुक्ल, महामंत्री अरविंद शुक्ल, अक्षय कुमार, पंकज दुबे, अरविंद, रवींद्र अग्निहोत्री, प्रशांत दीक्षित, कुलभूषण श्रीवास्तव, ताजदार नवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें