फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमानुसार प्रोन्नति के लिए राजस्व निरीक्षकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजस्व निरीक्षकों ने मंगलवार को 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राजस्व निरीक्षकों की प्रोन्नति नियमानुसार की जाए। साथ ही उन लोगों को मिलने वाले भत्ते भी बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह व मंत्री जितेंद्र कटियार के नेतृत्व में मंगलवार को राजस्व निरीक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि राजस्व निरीक्षकों का प्रमोशन नायाब तहसीलदार नियमावली के अनुसार किया जाए। इसमें 41 प्रतिशत कोटा राजस्व निरीक्षक व 9 प्रतिशत रजिस्ट्रार कानून गो का है। राजस्व निरीक्षकों का ग्रेडपे 2800 से बढ़ाकर कम से कम 4200 किया जाए।

राजस्व निरीक्षकों को कई वर्षों से स्टेशनरी भत्ता के छह रुपये ही मिल रहे हैं। उनकी मांग है कि भत्ता 1500 रुपये प्रतिमाह व यात्रा भत्ता तीन हजार किया जाए। प्रदेश भर में भूलेखाधिकारी के 76 पद हैं। इसमें से 57 पद रिक्त पड़े हैं। इन पदों को भरा जाए। इस दौरान राजकरण सिंह, मानवेंद्र सिंह, अजय कुमार यादव, प्रहलाद सिंह, निकहत सिद्दीकी और कुमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें