प्रधान के पति से नाराजगी जताते एसडीएम।
- फोटो : FARRUKHABAD
ओपन जिम व झूलों से बढ़ेगी सद्भावना पार्क की अहमियत
कायमगंज। नगर के चिलौली रोड स्थित सद्भावना पार्क में ओपन जिम व झूले लगाने के लिए प्रशासन ने कदम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली की एक एजेंसी के लोग सभी सामान लेकर भी आ गए हैं। सोमवार को एसडीएम अमित आसेरी पार्क पहुंचे तो वहां गंदगी व बढ़ी हुई घास दिखाई दी। इस पर उन्होंने वहां मौजूद प्रधान के पति से नाराजगी जताई और जल्द ही सफाई कराने व घास कटवाने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ने लॉकडाउन के दौरान चिलौली रोड स्थित पार्क का निर्माण कराकर कोरोना योद्धाओं को समर्पित किया था। यहां ओपन जिम व झूले लगने काम बचा था। सोमवार को सभी सामान यहां आ गया है। एसडीएम ने पार्क में जाकर ओपन जिम लगाने आए एजेंसी के कर्मचारी कुलदीप से वार्ता की। उन्होंने पूछा यह काम कब तक पूरा हो जाएगा। तीन दिन में काम करने की जानकारी दी गई।
इसी दौरान एसडीएम की नजर पार्क में खड़ी घास व गंदगी पर पड़ी तो ग्राम चिलौली की प्रधान शांति देवी के पति रामदास से नाराजगी जताई और कहा यहां चार मजदूर हमेशा रहते हैं तो साफ सफाई क्यों नहीं होती है।े चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी के लोगों ने बताया मंगलवार से ओपन जिम व झूले लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।