फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाव चढ़े आसमान, प्याज पहुंचा 100 रुपये किलो

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कायमगंज। हर सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाला प्याज इन दिनों लोगों के आंसू निकालने पर तुला है। तमाम दावों और वायदों के बाद भी इसकी कीमत कम होने का नाम नहीं ले रही है। और तो छोड़िये कभी 10-15 रुपये किलो बिकने वाला प्याज इन दिनों सेब का मुकाबला कर रहा है। बाजार में जहां अच्छी क्वालिटी का सेब 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है तो वहीं अच्छी किस्म का लाल प्याज का भी भाव 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। यहां तक खराब क्वालिटी का प्याज भी 60 से 70 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

नगर की सब्जी मंडी और आसपास के इलाकों में प्याज सेब के बराबर दाम में ही बिक रहा है। नासिक वाले अच्छे प्याज की कीमत 80 रुपये प्रति किलो है तो छोटे साइज के प्याज की कीमत 70 रुपये प्रतिकिलो है। कई महीने हो गए मगर प्याज के दाम कम नहीं हो रहे हैं। इससे बाजार में प्याज की आपूर्ति घटी है। अब दिसंबर की शुरुआत हो गई है, लेकिन प्याज के दाम 100 नहीं हो रहे हैं। अगस्त के बाद से प्याज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ती कीमतों के असर आम आदमी की रसोई पर तो पड़ ही रहा है। सब्जी आढ़ती पप्पू व विक्रेता सचिन ने बताया प्याज 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक बिका, लेकिन इस बार नासिक और गुजरात में बरसात से प्याज की फसल को बहुत नुकसान हुआ है। हैरत की बात तो यह है जो सेब 120 रुपये प्रति किलो तक बिका था, उसके भाव में भी गिरावट आ गई है।
कायमगंज। अच्छे होटलों में भले ही सिरके वाला लाल प्याज खाने के साथ दी जा रही हो, लेकिन छोटे मोटे सार्वजनिक स्थलों पर बने होटलों व ढाबों पर या तो प्याज दिया ही नहीं जा रहा है या फिर उसके दाम अलग से वसूले जा रहे हैं। घरों में भी प्याज का इस्तेमाल बड़ी एहितयात के साथ किया जा रहा है। घरों में जहां महिलाएं मसाले में प्याज अच्छी मात्रा में डालने से गुरेज नहीं करती थीं, वहीं अब एक एक प्याज को सहेजकर मसाले में प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें