फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू व्यापारी से एक लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबाकू व्यापारी से एक लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बैंक से रुपये निकालकर जा रहे तंबाकू व्यापारी का एक लाख रुपये से भरा थैला लूटकर बाइक सवार युवक भाग गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले को दबाने का कवायद शुरू कर दी। घटना के बाद से कायमगंज के कोतवाल व सीओ के सरकारी मोबाइल बंद हैं। एसपी के सरकारी नंबर पर बात की तो पीआरओ ने घटना से इनकार कर दिया।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की पंजाब नेशनल बैंक में शुक्रवार दोपहर कायमगंज के पृथ्वीदरवाजा निवासी मयंक अग्रवाल ने अपने खाते से एक लाख रुपये निकाले। रुपये थैले में रख लिए और बैंक से निकल गए। रुपये से भरा थैला बाइक पर टांग लिया। तभी बाइक सवार दो युवक आए थैला लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

व्यापारी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पीछा करने का प्रयास किया। तब तक बाइक सवार वहां से भाग गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर जाकर बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें तंबाकू व्यापारी के साथ में एक युवक बैंक में घुसते व निकलते हुए दिखाई दिया।
जानकारी पर एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा व सर्विलांस की टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की। कोतवाल संजय मिश्रा व सीओ राजवीर सिंह मामले को दबाने में जुट गए। दोनों के सीयूजी नंबर बंद हो गए। संजय मिश्रा के प्राइवेट नंबर पर बात की तो उन्होंने पहले घटना से ही इनकार कर दिया और बाद में कहा कि भाई इसको मैनेज कर लो।
विज्ञापन

एसपी के सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल की तो पीआरओ ने बताया कि कायमगंज कोतवाल से बात हुई है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। बैंक के उप प्रबंधक जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि कस्बे तंबाकू व्यापारी मयंक ने दोपहर में एक लाख रुपये निकाले थे। बैंक के बाहर से व्यापारी का रुपये से भरा थैला बाइक सवार युवक लूटकर भाग गए। पुलिस ने बैंक आकर सीसीटीवी फुटेज देखे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें