फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। एटा के गांव सिमरा नगला निवासी 18 वर्षीय सुमित पुत्र वीरेंद्र सिंह राजपूत व अन्य पांच किसान ट्रैक्टर से मूंगफली बेचने जा रहे थे। गांव पपड़ी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे सुमित की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 38 वर्षीय जनक को सीएचसी से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह करीब 7 बजे सड़क जाम कर दी। महिलाओं ने सांसद व डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की।