फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीएसए लालजी यादव ने संविलियन विद्यालय उस्मानगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक, तीन शिक्षक और एक शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन रोक दिया है। यह लोग 20 जनवरी को बीईओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन

कमालगंज विकास खंड के संविलियन विद्यालय उस्मानगंज में 20 जनवरी को वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया था। तब बीईओ ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। उनको विद्यालय में वैक्सीनेशन टीम उपस्थित मिली।
प्रभारी प्रधानाध्यापक पुष्पा सिंह, सहायक अध्यापक वंदना कटियार, शिवांगी कसौधन, अल्का गुप्ता और शिक्षामित्र प्रवीन कटियार अनुपस्थित मिले थे। सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार बीआरसी पर चल रहे प्रशिक्षण में गए थे। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने अनुपस्थित मिली प्रभारी प्रधानाध्यापक, तीन सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र का 20 जनवरी के दिन का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें